बरवाडीह के दुरजागिन सेवा संघ ने शुरू की हिंदू नव वर्ष की तैयारी
शशि शेखर/बरवाडीह
लातेहार : बरवाडीह प्रखंड में मां दुरजागिन दरबार सेवा संघ के प्रखंड क्षेत्र के सभी धार्मिक स्थल हो पर हिंदू नव वर्ष की तैयारी होलिका दहन के पूर्व संध्या से शुरू कर दी गई है। जिसको लेकर दुरजागिन दरबार सेवा संघ के प्रधान सेवक रवि सिंह के नेतृत्व में प्राचीन पहाड़ी मंदिर पुरानी बस्ती बाबा दरबार समेत सभी धार्मिक स्थलों में साफ सफाई अभियान चलाने के साथ-साथ झंडा लगाने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
रवि सिंह ने बताया कि हिंदू नव वर्ष के आगमन के पूर्व क्षेत्र को एक अलग ही माहौल में ढालने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि हमारे क्षेत्र के सभी मंदिरों और धार्मिक स्थल अपने आप में एक विरासत के रूप में हैं, जिसकी रक्षा करना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने यह भी कहा कि रामनवमी के पूर्व पूरे क्षेत्र में झंडा लगाने का काम युद्ध स्तर पर किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है।
इस दौरान दुरजागिन दरबार सेवा संघ के संदीप कुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, प्रकाश कुमार समेत काफी संख्या में समिति से जुड़े लोग मौजूद थे।