Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Thursday, April 25, 2024
मनिकालातेहार

लातेहार: प्रदेश प्रभारी के समक्ष मनिका कांग्रेस प्रखंड कमेटी का विस्तार, मोहन ठाकुर उपाध्यक्ष, संजय सिंह बने महासचिव

सांगठनिक दृष्टि से बनी है सबसे मजबूत प्रखंड कमेटी : इस्तेखार

लातेहार : मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को प्रदेश प्रभारी इस्तेखार अहमद की उपस्थिति में मनिका प्रखंड कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर सिंह की अध्यक्षता में आहूत कमेटी की विस्तार कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी ने कहा कि प्रदेश के निर्देशानुसार मनिका प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि मनिका प्रखंड में पार्टी की कमेटी सांगठनिक दृष्टि से सबसे मजबूत बनी है। उन्होंने कहा कि प्रखंड कमेटी संगठन के हित में काम करके मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के हर एक नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रखंड कमेटी का गठन किया गया है। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, सुरेंद्र भारती, कामेश्वर प्रसाद यादव, विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, विश्वनाथ पासवान समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

मोहन ठाकुर बने उपाध्यक्ष, संजय सिंह महासचिव

मनिका कांग्रेस प्रखंड कमेटी का विस्तार किया गया।जिसमें सर्व सम्मति से मोहन ठाकुर, अरुण कुमार सिंह, तस्लीम अंसारी, अशोक यादव, दिलीप कुमार और विनोद सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया। जबकि संजय कुमार सिंह, सलीम अंसारी, विकास प्रसाद, धनलाल उरांव और संजय शुक्ला को महासचिव बनाया गया। वही कृष्णा यादव और कृष्णा यादव जानहो, रवि उरांव, घनश्याम सिंह ,पप्पू प्रसाद और गुलाम हुसैन को सचिव बनाया गया। कमेटी में कोषाध्यक्ष का पदभार गुड्डू सिंह को सौंपा गया।

मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने नवपद धारियों को माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर नंदकिशोर यादव, सत्तार अंसारी, बहादुर उरांव, गणेश यादव ,ओमप्रकाश यादव,अकबर अंसारी, राजेश्वर प्रसाद यादव,किरानी उरांव, प्यारी सिंह ,मनोज यादव, अंजू यादव, कामेश्वर राम, असगर अली समेत अनेक लोग उपस्थित थे।