लातेहार: वज्रपात की चपेट में आने से किसान के तीन मवेशियों की मौत
लातेहार : सदर प्रखंड के पोचरा पंचायत के सुकरी गांव में वज्रपात की चपेट में आने से किसान कन्हाई भुइयां के तीन मवेशियों की मौत हो गयी। जिसमें दो बैल और एक गाय शामिल है।
पीड़ित किसान ने बताया कि तीनों पशु चारा की खोज में जंगल की और गए थे। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उनकी मौत हो गयी। उसने बताया कि बड़ी मुश्किल से कर्ज लेकर खेती करने के लिए एक जोड़े बैल की खरीदारी की थी। अब खेती कैसे होगी और कर्ज कहाँ से चुका पाएंगे।
अचानक बैलों की हुई मौत से उसके सामने बड़ी समस्या खड़ी हो गयी है। किसान कन्हाई भुइयां अत्यंत गरीब है। खेतीबारी के सहारे अपना जीवन यापन करता था। खेती के मौसम में हुई बैलों की मौत से वह टूट गया है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
पशुओं की मौत से उसके परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पीड़ित किसान ने जन प्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।