Breaking :
||पलामू : नहाने के दौरान तालाब में डूबने से दो सगी बहनों की मौत||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
Tuesday, October 3, 2023
लातेहार

BREAKING: लातेहार में पुलिस और TPC उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़, तीन उग्रवादी ढेर, आधिकारिक पुष्टि नहीं

लातेहार : शनिवार को सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत पोचरा पंचायत के कहुआखांड जंगल में पुलिस और टीपीसी उग्रवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गयी। इस मुठभेड़ में पुलिस ने तीन उग्रवादियों को मार गिराया है। हालांकि इस घटना को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

मुठभेड़ में मारे गए तीन उग्रवादियों की तस्वीरें सामने आई हैं। जिनमें जितेंद्र यादव कुंदा थाना, पिंजनी, पोटम, चतरा का बताया जा रहा है। जबकि चंचल सिंह मनिका थाना डोंकी गांव का रहने वाला बताया जाता है वहीं एक उग्रवादी गोगाद, पांकी, पलामू का रहने वाला बताया जाता है।

हालांकि घटना की पुष्टि को लेकर अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया लेकिन उनका फोन नेटवर्क क्षेत्र से बाहर बताया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक दोनों और से मुठभेड़ जारी है। इस मुठभेड़ में अभी तक तीन उग्रवादियों के मारे जाने की सूचना है।

kidzee

सूचना यह भी है की इस मुठभेड़ में टीपीसी का एक एरिया कमांडर भी मारा गया है। सूत्रों की माने तो पुलिस को इस मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। मुठभेड़ में मारे गए उग्रवादियों की संख्या और बढ़ भी सकती है। साथ ही कई हथियार भी बरामद होने की सूचना है।

मुठभेड़ में एक घायल उग्रवादी के गिरफ्तार होने की भी सूचना है। जबकि मारे गए उग्रवादियों में एक जोनल और दो एरिया कमांडर बताये जा रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *