Breaking :
||चतरा में चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार||‘स्वच्छता ही सेवा, एक तारीख-एक घंटा श्रमदान’ कार्यक्रम में राज्यपाल ने कहा- स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छ वातावरण आवश्यक||झारखंड में 6 अक्टूबर तक होगी भारी बारिश, कुछ जिलों के लिए येलो तो कुछ के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी||हेमंत सरकार पर जमकर बरसे बाबूलाल, कहा- भाजपा की सरकार बनी तो छह महीने में भरे जायेंगे सभी रिक्त पद||पलामू: किशोर के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, जेल||पलामू: अनियमितता बरतने के आरोप में चार राशन डीलरों के लाइसेंस निलंबित||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी
Monday, October 2, 2023
BIG BREAKING - बड़ी खबरगारूलातेहार

गारू में भाजयुमो ने चलाया माइक्रो डोनेशन प्रोग्राम, 62 लोगों का कराया डोनेशन

गोपी कुमार सिंह/लातेहार

लातेहार : जिले के गारू प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को भाजयुमो प्रभारी जिलामंत्री अजय प्रसाद, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष सिला देवी, युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य अजय सोनी, भाजयुमो के गारू मंडल अध्यक्ष अनूप कश्यप, राजा बाबू की अध्यक्षता में माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर क्षेत्र के युवाओं को नमो एप डाउनलोड कराई गई।

इस मौके पर जिलामंत्री अजय प्रसाद ने लोगो को संबोधित करते हुए कहा आइए हम सब मिल कर इस राष्ट्र को और अधिक मजबूती प्रदान करें। पार्टी के वरीय पदाधिकारियों के निर्देशानुसार माइक्रो डोनेशन अभियान कार्यक्रम के तहत छोटा सा अंशदान पार्टी फंड में किया है।

उन्होंने कहा कार्यक्रम के तहत आप सभी राष्ट्रवादी युवा साथियों एवं सम्मानित पदाधिकारियों से विनम्र आग्रह है कि संगठन को और सशक्त बनाने के लिए आप भी अपना अंशदान नमो ऐप के माध्यम से भाजपा एवं हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने हेतु पार्टी फंड में 11 फरवरी 2022 के बीच अति शीघ्र करें एवं साथ ही बूथ लेवल में जाकर युवाओं को संगठित करते हुए इस अभियान को सफल बनाने हेतु उन्हें प्रेरित करें। हमारे छोटे-छोटे सहयोग से ही संगठन का कार्य चलता है आज ही अपना अपना सहयोग करने का प्रयास करें।

इस मौके पर गारू प्रखंड क्षेत्र में कुल 62 लोगो से माइक्रो डोनेशन करवाया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *