बालूमाथ: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ मुरपा मार्ग पर बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय के ढुलवाही मोहल्ले के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक हाईवा वाहन का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल वाहन चालक की पहचान थाना क्षेत्र के ओकया ग्राम अंतर्गत तूरी ताड़ टोला निवासी लालदेव भगत के पुत्र उपेंद्र भगत के रूप में हुई। जिसे स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया जहां डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने उसका इलाज क्या।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इस घटना से घायल उपेंद्र भगत का पेट काफी दूरी तक फट गया है और चेहरा, सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं हैं।
मिली जानकारी के अनुसार घायल चालक उपेंद्र भगत अपने वाहन को खड़ा कर पैदल ही बालूमाथ मुरपा मोड की ओर आ रहा था। इसी बीच पीछे से आ रहे एक अन्य वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।