Breaking :
||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

लातेहार: दो क्विंटल प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्कर रंगेहाथ गिरफ्तार, भेजा जेल

Latehar Beef

लातेहार : नेतरहाट थाना क्षेत्र के पाखरडीह गांव से पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ दो तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पाखरडीह गांव में अवैध रूप से प्रतिबंधित मांस खरीदा और बेचा जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की जहां से दो लोगों को प्रतिबंधित मांस और औजारों के साथ मौके पर ही पकड़ा गया।

गिरफ्तार तस्करों में सैफ अंसारी व सफ़दर अंसारी (पिता जुन्नू अंसारी) शामिल है। जबकि जुन्नू अंसारी (पिता स्व जलील अंसारी) मौके से फरार हो गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी दिवाकर दुबे ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके से 200 किलो प्रतिबंधित मांस और मांस काटने वाले हथियार जब्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि झारखंड गोवंशीय पशु हत्या निषेध अधिनियम व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए दोनों आरोपियों को लातेहार जेल भेज दिया गया है।

बरामदगी :-

लोहे का टांगी – 2
लोहे का छुरा – 6
लकड़ी का गोला (कुंडा) – 1
गोवंशीय मांस – 2 क्विंटल

kidzee

Latehar Beef

इसे भी पढ़ें :- बिना अनुमति डीजे बजाने वाले संचालक के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई : एसडीपीओ


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *