Breaking :
||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी||पलामू लोकसभा: शीर्ष माओवादी कमांडर रहे कामेश्वर बैठा समेत तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई
Thursday, April 25, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार : वट सावित्री पूजा के दौरान महिलाओं पर मधुमक्खियों का हमला

लातेहार / वट सावित्री पूजा : जिला मुख्यालय स्थित नगर पंचायत रोड स्थित बरगद के पेड़ के नीचे सावित्री पूजा के दौरान विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वास्थ्य की कामना कर रही थीं। पूजा के दौरान अगरबत्ती जलाने से धुंआ उठ गया जिससे पेड़ पर स्थित मधुमक्खियां उग्र हो गईं और महिलाओं पर हमला बोल दिया। इस दौरान करीब 50 महिलाओं को मधुमक्खियों ने काट लिया।

मौके पर श्रद्धालुओं में अफरातफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागे। आसपास के लोगों ने बताया कि लाल या गुलाबी रंग की साड़ी पहनने वाली महिलाओं को मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खी के हमले के बाद कई श्रद्धालु अस्पताल की ओर भागते नजर आए। पत्नी और बच्चों को बचाने दौड़े कई पुरुषों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।

शहर निवासी महिला आरती देवी पति उदय कुमार सिंह की हालत गंभीर होने पर उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक डॉ सुनील कुमार भगत ने प्राथमिक उपचार कर स्थिति को देखते हुए छुट्टी दे दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

पलामू प्रमंडल की ताज़ा ख़बरें यहाँ पढ़ें

advt

लातेहार वट सावित्री पूजा