लातेहार: राउरकेला से सासाराम जा रही गुप्ता बस से 4 किलो अवैध गांजा बरामद
Latehar News Ganja
लातेहार : जिला पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस ने राउरकेला से सासाराम जा रही है गुप्ता बस से चार किलो अवैध गांजा बरामद किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम ने शनिवार की रात राउरकेला से सासाराम जा रही है गुप्ता बस को रोका और छापामारी अभियान चलाया। इस दौरान एक काले रंग के बैग में रखे कुल 04 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया। इस मामले में लातेहार थाना कांड संख्या- 47/2022 अंकित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस कांड में संलिप्त अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
इस छापामारी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावे थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता, सहायक अवर निरीक्षक धर्मेंद्र नाथ राय व सशस्त्र बल शामिल थे।
Latehar News Ganja
इसे भी पढ़ें :- माओवादी रीजनल कमांडर रवींद्र गंझू के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, सरेंडर करें नहीं तो होगी कुर्की जब्ती