Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
लातेहार

सिविल सर्जन डॉ हरेनचन्द्र महतो ने किया तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत

Latehar Pulse Polio Campaign

27 फरवरी से 1 मार्च तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान

जिला में 1 लाख, 20 हजार 708 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का है लक्ष्य

लातेहार : उपायुक्त अबु इमरान के निर्देशा पर सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में सिविल सर्जन डॉ हरेनचन्द्र महतो ने दीप प्रज्वलित कर तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर सिविल सर्जन ने कहा कि लातेहार जिला में पल्स पोलियो अभियान 27 फ़रवरी से 1 मार्च तक चलेगा। इस दौरान 0-5 साल के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 27 फरवरी को बूथों में प्रतिनियुक्त स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा 0-5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायी जाएगी।

28 फरवरी एवं 01 मार्च को स्वास्थ्यकर्मियों के द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को पल्स पोलियों की खुराक पिलाई जाएगी। जिला में कुल 1 लाख,20 हजार 708 बच्चों को 995 बूथों के माध्यम से पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है।

उन्होंने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के सफल संचालन को लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने अभिभावकों से बूथों में जाकर अपने 0-5 वर्ष के बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने की अपील की है।

Latehar Pulse Polio Campaign


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *