लातेहार: बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल, एक रिम्स रेफर
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के डीही- मुरुप पथ पर पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास सोमवार को हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। जिसमें एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है।
घायल युवकों की पहचान नागेंद्र उरांव पिता मंगलदेव उरांव व उमेश उरांव पुत्र वीरू उरांव (जालिम, भट्ठा टोली, लातेहार) के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक के द्वारा अपने घर से तरवाटांड़ जा रहे थे। इसी दौरान पॉलिटेक्निक कॉलेज के समीप तीखे मोड़ अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घायल युवकों को स्थानीय लोगों की सहायता से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टर सुनील प्रसाद ने उनका प्राथमिक उपचार किया। जिसमें नागेंद्र उरांव की हालत को गंभीर देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है।