Wednesday, March 19, 2025
मनिकालातेहार

मनिका में उग्रवादी संगठन JJMP का समर्थक गिरफ्तार

लातेहार : मनिका थाना पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर रांकी कला गांव से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के एक समर्थक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे लातेहार जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार उग्रवादी रांकी कला गांव निवासी जगजीवन राम पिता सुखारी मोची को पुलिस ने धारा 147, 148, 149 307, 353 आर्म्स एक्ट 17 सीएल एक्ट कांड संख्या 16/22 के तहत गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया गया है। जबकि फरार चल रहे अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये मनिका था पुलिस तलाश अभियान चला रही है।

थाना प्रभारी शुभम कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अपराध करने वाले व्यक्तियों को किसी कीमत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।