मनिका में वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोग घायल
Manika News
लातेहार : मनिका थाना क्षेत्र के लाली गांव में आज शाम हुई वज्रपात से एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम करीब साढ़े सात बजे हल्की बारिश के बीच हुई वज्रपात से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। घायलों में कल्लू उरांव, राधिका कुमारी और अनिता कुमारी शामिल है।
तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से लातेहार सदर अस्पताल लाया गया है। जहां डॉक्टर सुनील भगत ने उनका प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया कि उन्हें बिजली का हल्का झटका लगा था। प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी है।
Manika News