Sunday, April 20, 2025
मनिकालातेहार

मनिका में विवाहिता ने आग लगाकर की आत्महत्या का प्रयास

लातेहार : मनिका में रविवार को एक विवाहिता ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने शरीर में आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

बताया जाता है कि विवाहिता मंजू देवी (काल्पनिक नाम) ने पहले अपने शरीर पर मिट्टी का तेल डाला और फिर आग लगा दी। महिला की चीख पुकार सुनकर परिजन वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक महिला 75 फीसदी जल चुकी थी।

इसके बाद परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनिका लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया है।