Breaking :
||रांची में अपराधी की गोली मारकर हत्या, कालू लामा हत्याकांड में गया था जेल||लातेहार: चंदवा में टावर से लोहा काटते चार लोग रंगेहाथ गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद||झारखंड में नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, अभी और बढ़ेगा तापमान, अलर्ट जारी||शिबू सोरेन की अध्यक्षता में 10 जून को होगी झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक||पलामू: बस पकड़ने का इंतजार कर रहे TSPC उग्रवादी को पुलिस ने पकड़ा||पलामू: शराब की लत से परेशान छोटे भाई ने कर दी थी बड़े भाई की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा||लातेहार: शहीद जवानों के शरीर में बम प्लांट करने वाला डॉक्टर माओवादी विंग कमांडर समेत दो गिरफ्तार||लातेहार: घर में घुसकर नाबालिग लड़की से जबरन दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार||लोहरदगा: माओवादियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन को फूंका, जांच में जुटी पुलिस||पलामू: नाबालिग बनी मां, स्वस्थ्य बच्ची को दिया जन्म, 46 वर्षीय पड़ोसी ने किया था दुष्कर्म

Video : हिन्दू नववर्ष पर निकली शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब, भगवा मय हुआ लातेहार

लातेहार हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा में उमड़ा जन सैलाब

लातेहार : हिन्दू नव वर्ष पर शनिवार को हिन्दू नव वर्ष उत्सव समिति की ओर से स्थानीय बाजारटांड़ से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए जिला खेल स्टेडियम पहुंची।

शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सह पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू नववर्ष आयोजन समिति के अध्यक्ष राजधानी प्रसाद यादव ने की।

यात्रा में सैकड़ों युवक, डीजे व आदिवासी महिलाएं व पुरुष कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में मांदर के साथ चल रहे थे। इस दौरान पूरा शहर भगवा झंडों से ढका हुआ था।

यात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया।

वक्ताओं ने कहा कि आज हमारी समृद्ध हिंदू संस्कृति खतरे में है। आज का युवा अपनी संस्कृति को भूलकर पश्चिमी सभ्यता के पीछे भाग रहा है। देश के अंदर और बाहर हमारी सभ्यता को नष्ट करने की साजिश रची जा रही है। हिंदू युवा 1 जनवरी को नए साल की शुरुआत मानते हैं। ऐसे में जरूरी है कि उन्हें उनके धर्म और संस्कृति के बारे में बताया जाए। हिन्दू नव वर्ष मनाने का मुख्य उद्देश्य हमारी विरासत को अक्षुण्ण रखना है।

इसे भी पढ़ें :- रांची से बालूमाथ कन्या मध्य विद्यालय पहुंची भाजपा की टीम, छात्रों से मारपीट के मामले की जांच

मौके पर हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति के सचिव ध्रुव कुमार पांडेय, अंचल जी, मनिका के पूर्व विधायक हरेकृष्ण सिंह, जिला सर संघ संचालक राजमणी प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि सह हिन्दू नव वर्ष आयोजन समिति के नगर मंडल अध्यक्ष प्रभात कुमार, पूर्व विधायक प्रकाश राम, जिला परिषद अध्यक्ष सुनिता कुमारी, नगर अध्यक्षा सीतामणी तिर्की, भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष जय कुमार सिंह, हिन्दू नव वर्ष समिति के सचिव पंकज सिंह, भाजपा युवा मोर्चा अरविंद तिवारी, नगर उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा, धनंजय, विष्णुदेव गुप्ता, रितेश कुमार उर्फ निक्कू, पंकज तिवारी, नरेश पाठक, अंकित पांडेय, विशाल कुमार, बंसी यादव, अशोक प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, आनन्द सिंह, गुंजन शौंडिक, प्रियरंजन प्रसाद, रवि दुबे, राजीव रंजन पांडेय, डॉ.सुरेंदर सिंह, हेमू सिंह, अनिल सिंह, दुर्गा प्रसाद, चंदन कुमार, शुभम गुप्ता, विवेक चंद्रवंशी, सागर कुमार, उत्तम कुमार, सौरव कुमार उपस्थित थे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

लातेहार हिन्दू नववर्ष शोभायात्रा