Breaking :
||पूर्वी सिंहभूम बना डेंगू और रांची चिकनगुनिया का हॉटस्पॉट, जानिये किस जिले में अब तक मिले कितने मरीज||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय
Saturday, September 30, 2023
बरवाडीहलातेहार

बरवाडीह में विधायक रामचंद्र सिंह ने किया सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन

शशि शेखर/बरवाडीह

लातेहार : मनिका विधानसभा क्षेत्र विधायक रामचंद्र सिंह ने सोमवार को राज्य संपोषित योजना के तहत अपने गृह पंचायत अंतर्गत अमडीहा से मंगरा तक सड़क निर्माण कार्य योजना का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम में प्रखंड के पश्चिमी क्षेत्र की जिप सदस्य सन्तोषी शेखर भी शामिल हुई।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

विधायक और जिप सदस्य समेत अन्य लोगों के द्वारा पारंपरिक तरीके से पूजा अर्चना करने के बाद नारियल तोड़कर भूमि पूजन किया गया।

इस दौरान विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र के विकास की कल्पना तभी संभव है, जब ग्रामीण इलाके पक्की सड़क से जुड़ेंगे और इसको लेकर मेरे साथ साथ राज्य की हेमंत सरकार पूरी तरह से संकल्प के साथ काम कर रही है। आने वाले कुछ वर्षों में प्रखंड क्षेत्र के सभी गांवों को प्रखंड मुख्यालय से जोड़ दिया जाएगा।

विधायक रामचंद्र सिंह ने यह भी कहा कि जिन क्षेत्रों में पक्की सड़कें अब तक नहीं बनी है, उनका विभाग के माध्यम से सर्वे कराने का काम चल रहा है। आने वाले समय में उन सड़कों को भी पूरा कराया जाएगा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

इस दौरान राजद प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, मुखिया विपिन सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रेम सिंह पिंटू, काग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र राम, अनिल कुमार सिंह, शिवानंद तिवारी, सुरेश मिश्रा, मनोज जायसवाल, अवधेश मेहरा, अजीत कुमार गुप्ता, शुभम दुबे, सोनू पासवान, पंकज पासवान समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

सांसद प्रतिनिधि ने जतायी नाराजगी

वहीं दूसरी ओर सड़क निर्माण कार्य के भूमि पूजन में संवेदक और विभाग के द्वारा सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद को सूचना नहीं दिए जाने पर कन्हाई प्रसाद ने नाराजगी व्यक्त करते हुए विभाग और संवेदक की नियत पर सवाल उठाया।

उन्होंने कहा क्षेत्र में विकास योजनाओं को धरातल पर लाने में आदरणीय सांसद महोदय का अहम योगदान है। इसके बावजूद विभाग और संवेदक के द्वारा सांसद और सांसद प्रतिनिधि की अनदेखी निंदनीय है। जिसकी शिकायत आदरणीय सांसद महोदय से की जाएगी।