Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
लातेहार

लातेहार: नये मतदाताओं के लिए मतदाता सूची में शामिल होने का मौका, 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान

लातेहार : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त भोर सिंह यादव की अध्यक्षता में मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण,2023 को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया।

इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी देते हुए कहा गया कि मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण 2023 कार्यक्रम के तहत नए मतदाताओं के नाम जोड़ने से लेकर हटाने तक का कार्य किया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के लिए 09 नवंबर 2022 को प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

वहीं 09 नवंबर से 08 दिसंबर तक दावा दावे एवं आपत्ति किया जा सकता है। जबकि 26 दिसंबर को दावा व आपत्ति का निष्पादन किया जाएगा। वहीं पांच जनवरी 2023 को निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2023 को किया जाएगा।

बीएलओ घर-घर सत्यापन का कार्य करेंगे। नया मतदाता बनने के लिए फॉर्म 6 भरना होगा। इसको लेकर विशेष अभियान भी चलाया जाएगा। जिसके तहत 12,13,19, एवं 20 नवंबर 2022 को अभियान चलाकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा।

बैठक में अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी लातेहार बंधन लांग, राजनीतिक दल के प्रतिनिधि, पंकज तिवारी, रामप्रवेश यादव, प्रेमचंद पांडेय, समसुल होदा, प्रिंट एंव इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।