Breaking :
||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल||झारखंड में वोटिंग के दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश, अधिसूचना जारी||सतबरवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत||पलामू लोकसभा: भाजपा से बीडी राम और राजद से ममता भुइयां समेत चार उम्मीदवारों ने किया नामांकन||लातेहार: मनरेगा योजना में रिश्वत लेते पंचायत सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार||चतरा समेत इन चार लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों को विरोधियों से अधिक अपनों से खतरा||झारखंड: पहले चरण के चुनाव में पलामू समेत इन चार लोकसभा सीटों पर युवा मतदाता निभायेंगे निर्णायक भूमिका||आय से अधिक संपत्ति मामले में निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के पिता और पत्नी के खिलाफ कुर्की वारंट का इश्तेहार जारी
Thursday, April 25, 2024
लातेहारहेरहंज

लातेहार: हेरहंज प्रखंड प्रमुख बनीं पार्वती देवी, उप प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित

प्रदीप यादव/हेरहंज

लातेहार : बुधवार को हेरहंज प्रखंड कार्यालय के सभागार में अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार की मौजूदगी में प्रखंड प्रमुख व उप-प्रमुख के लिए नामांकन पर्चा भरा गया। प्रमुख पद के लिए दो उम्मीदवार पार्वती देवी व निर्मला कच्छप ने पर्चा भरा। जबकि उप-प्रमुख पद के लिए विजय उरांव निर्विरोध निर्वाचित हुए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

प्रखंड प्रमुख के लिए हुए मतदान में कुल सात पंचायत समिति सदस्यों ने मतदान किया। जिसमें पार्वती देवी को पांच मत मिले, जबकि निर्मला कच्छप को दो मत मिले। इस तरह पार्वती देवी को विजयी घोषित किया गया। नव निर्वाचित प्रखंड प्रमुख पार्वती देवी व उप-प्रमुख विजय उरांव को अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने प्रमाण पत्र सौंपा।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इससे पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार ने पंचायत समिति के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख को शपथ दिलाई गई। सभागार भवन से बाहर निकलते ही लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया और उन्हें गुलदस्ता भेंट किया।

रांची की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मौके पर पंचायत राज्य पदाधिकारी आत्मा सिंह, प्रखंड कर्मी राजीव रंजन, जिला परिषद सदस्य चंचला देवी, पूर्व प्रखंड उप-प्रमुख-जनाब अंसारी, पूर्व मुखिया (चिरु ) कांति लकड़ा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष लाडले खान, उपाध्यक्ष प्यारुल अंसारी, नीरज कुमार, बाल मोहन सिंह, लालदेव गंझू, शिव सिंह, जलाल अंसारी, फुलदेव सिंह मुखिया (सेरनदाग), प्रीति कुजूर मुखिया (हेरहंज), रिंकू देवी मुखिया (सलैया), फुलकेश यादव, जितेन्द्र यादव, रघुनंदन यादव, बालजीत गंझू, योगेंद्र भोक्ता, महेंद्र उरांव, रॉकी कुमार, संदीप उरांव समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Herhanj news