Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
बरवाडीहलातेहार

लातेहार: सड़क डकैती का फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल

लातेहार : जिले की बरवाडीह थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान सड़क डकैती में शामिल एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

थाना प्रभारी श्रीनिवास सिंह ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान वर्ष 2008 के सड़क डकैती कांड संख्या13/ 2008 में फरार आरोपी विजय मिस्त्री पिता रामचंद्र मिस्त्री को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार चल रहे विभिन्न कांडों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत डकैती कांड में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की गयी है। साथ ही अन्य कांडों में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी अभियान जारी है।