टेट पास सहायक अध्यापक संघ ने सरकार के विरोध में किया प्रदर्शन, जलायी सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली की प्रतियां
हरिओम/लातेहार
लातेहार : जिला मुख्यालय में मंगलवार को टेट सफल सहायक अध्यापक संघ लातेहार के तत्वावधान में अंबाकोठी लातेहार से कतार वध शांतिपूर्ण तरीके से लातेहार समाहरणालय गेट तक रैली निकाल कर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। मौके पर टेट पास सहायक अध्यापकों ने सहायक आचार्य नियुक्ति नियमावली की प्रति को जलाया।
मौके को संबोधित करते हुए कोर कमेटी सदस्य अरविंद कुमार ने कहा की सुबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने टेट सफल सहायक अध्यापकों को सीधे समायोजन व वेतनमान देने की बात कही थी लेकिन सत्ता में आते ही सब कुछ भूलकर ठगने का काम किया हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
आगामी 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस के दिन प्रदेश कमेटी के नेतृत्व में मोराबादी मैदान रांची में झारखंड सरकार को काला बिल्ला दिखाने और पुतला दहन करने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश कोर कमेटी सदस्य मिथिलेश यादव जिला अध्यक्ष घनश्याम कुमार चंद्रा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार यादव, सचिव नंदकिशोर प्रसाद, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार, कमलेश यादव, कालीनाथ शाहदेव, विनोद यादव, रामप्रकाश यादव, संगठन मंत्री राजेश गुप्ता, संरक्षक निर्मल कुमार यादव, संयोजक प्रमोद कुमार यादव, मीडिया प्रभारी हरिओम प्रसाद, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष मनीष पांडे, बालूमाथ प्रखंड अध्यक्ष लल्लन यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष संजीत प्रसाद, हेरहंज प्रखंड अध्यक्ष रामप्रकाश यादव, बरियातू प्रखंड अध्यक्ष उमेश यादव, मनिका प्रखंड अध्यक्ष दिलीप यादव, बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष बलराम सिंह, गारू प्रखंड अध्यक्ष पंकज कुमार कश्यप, जिला उपसचिव व संयुक्त सचिव राजकुमार राजु, अनिल गुप्ता, अमोद यादव, दिनेश प्रसाद, उदय प्रसाद, सुनील प्रजापति, मुकेश कुमार, सुरेश राम, संतोष बेंगरा, संजय कुमार तिवारी, मोबिन आलम, असेश्वर गंझू, कुंदन प्रसाद, आशीष पांडे, शशिकांत यादव, शिशुपाल समेत कई लोग मौजूद रहें।