Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

हेरहंज में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म, हालत नाजुक, रेफर

प्रदीप यादव/हेरहंज – बच्ची से दुष्कर्म

लातेहार : हेरहंज थाना क्षेत्र के सलैया पंचायत के कनौदी गांव में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 20 अप्रैल की है।

लड़की के पिता ने बताया कि 20 अप्रैल को मेरे गोतिया के घर में शादी हो रही थी। हमने अपनी बेटी को घर में सुला दिया था और शादी में शामिल होने गया था। जब मैं वापस आया तो लड़की बेहोश थी। इसी बीच मैं समझ नहीं पाया और दोबारा शादी में चला गया, कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो दरवाजे के पास बच्ची खून से लथपथ पड़ी मिली।

इसे भी पढ़ें :- गढ़वा: पत्नी की तानों से परेशान पति ने पेट्रोल छिड़क कर लगा ली आग

मैंने सोचा कि बारात या कोई व्यक्ति अनजाने में लड़की के ऊपर से चला गया होगा। जिससे चोट लगने से खून बह रहा होगा, अगले दिन मैं गांव के डॉक्टर के पास पहुंचा और लड़की को दिखाया जहां गांव के डॉक्टर ने रेप की बात बताई और उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण मैं बाहर नहीं ले जा सका।

इस बीच, 10 दिनों के बाद भी लड़की का खून बहना बंद नहीं हुआ। तो बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर युवा समाजसेवी अमित कुमार से संपर्क किया। अमित कुमार ने डॉक्टरों की मदद से उसका इलाज कराया। बच्ची का इलाज डॉ. अशोक कुमार ने किया। यहां बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सदर अस्पताल लातेहार रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें :- पलामू: स्कूल के प्राचार्य व चपरासी में जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

इधर, घटना की सूचना मिलने पर हेरहंज थाना के सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार महिला पुलिस के साथ बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और पीड़ित परिवार से फर्द बयान लिया जिसके आधार पर हेरहंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।

सब इंस्पेक्टर अभिषेक कुमार ने बताया कि अभी अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। अनुसंधान के बाद पुलिस दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरें देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

हेरहंज बच्ची से दुष्कर्म