बालूमाथ में कार दुर्घटना में दो गंभीर रूप से घायल, एक रिम्स रेफर
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ पाकी मार्ग पर थाना क्षेत्र के बनियों मोड़ के पास हुई कार दुर्घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ही घायल चंदवा टोरी रेलवे जंक्शन के कर्मी राजेश कुमार एवं विजय प्रकाश बताए जाते हैं।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद ने उनका इलाज किया। लेकिन घायल राजेश कुमार की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार यह सभी हेरहंज के पाटम डांटम जलप्रपात का भ्रमण कर चंदवा टोरी लौट रहे थे। इसी बीच बनियो मोड में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गए।