Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
झारखंडपलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार सहित झारखण्ड के इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, वज्रपात के साथ वर्षा की संभावना

मौसम विभाग रांची ने झारखंड के कई जिलों में मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है।

रांची :- बोकारो, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, जिले के कुछ भागों में अगले 1 से 3 घंटे में हलके से मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन तथा वज्रपात के साथ वर्षा होने की संभावना है। साथ ही इन जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा (जिसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है) चलने का अनुमान है।

इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। अपने आप को सुरक्षित स्थान पर रखे। पेड़ के नीचे ना रहे। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में ना जाएं एवं मौसम सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।

इसे भी पढ़ें :- BIG BREAKING : IAS पूजा सिंघल तत्काल प्रभाव से निलंबित

आपको बता दें की असानी चक्रवात आज बंगाल के क्षेत्रों में भारी वर्षा करने वाली है जिसके प्रभाव से झारखंड के भी कई हिस्सों में मेघ गर्जन वज्रपात तथा वर्षा देखने को मिल सकती है।