रांची इंटरसिटी-सासाराम एक्सप्रेस से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल, जिप सदस्य ने पहुंचाया अस्पताल
शशि शेखर/बरवाडीह
लातेहार : बरवाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत उक्कामाड़ बस्ती के समीप शनिवार की सुबह सासाराम रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस गिर कर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। सूचना पाते ही मौके पर पूर्वी क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह भी पहुंचे। उन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
घायल व्यक्ति की पहचान रांची जिले के मांडर थाना के दर्जी जाड़ी गांव के किशुन महतो के पुत्र अजय महतो के रूप में हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
इधर, आरपीएफ के द्वारा घटना की सूचना मिलने के बाद घायल व्यक्ति के परिवार के लोगों को भी सूचित कर दिया गया है। वहीं घटना को लेकर घायल व्यक्ति के द्वारा बताया गया कि सासाराम से रांची जा रहा था पर वह कैसे गिरा उसे खुद समझ में नहीं आया।