Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Thursday, April 25, 2024
देश-विदेशमनोरंजन

फैंस का इंतजार हुआ खत्म, होली पर रिलीज हुआ अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना

मुंबई : फाल्गुन का महीना शुरू होते ही पूरे देश में होली का उत्साह दिखायी देने लगता है। भोजपुरी गानों के बिना होली की मस्ती अधूरी सी लगती है। अब होली से पहले भोजपुरी के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया होली सॉन्ग ‘होली में मजनू जीजा जी से लड़ल’ रिलीज हो गया है।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी से कल्लू का भोजपुरी गाना रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कल्लू के फैन्स लगातार इस गाने को सर्च कर रहे हैं और देख रहे हैं। गाने के वीडियो में कल्लू के साथ एक्ट्रेस नीतू यादव को देखा जा सकता है। दोनों की जोड़ी बेहद खूबसूरत लग रही है। कल्लू के होली सॉन्ग का उनके फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

गाने में नीतू यादव की परफॉर्मेंस बेहद खास है। उन्होंने गाने में अपने बेहद खास अंदाज से दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। गाने के बोल को ध्यान में रखकर लोकेशन का चुनाव किया गया है। गाने में नीतू और कल्लू दोनों ने कमाल का काम किया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत, ‘होली में मजनू जीजा जी से लडल’ गीत को अभिनेता-गायक अरविंद अकेला कल्लू ने गाया है। इसे छोटन छाया ने लिखा है, जबकि इसका म्यूजिक विक्की वोक्स ने दिया है। इस गाने के डायरेक्टर रवि पंडित हैं। गाने को विशाल गुप्ता ने कोरियोग्राफ किया है। इसके संपादक दीपक पंडित, कॉन्सेप्ट अरबिंद मिश्रा, सहयोग गुड्डू पांडेय, हनुमान पांडेय, सुजीत मीडिया आरा, लोकल प्रोडक्शन पंकज सोनी, प्रोडक्शन किरण म्यूजिक एंटरटेनमेंट (आशु बाबा) ने दिया है।

अरविंद अकेला कल्लू