Breaking :
||पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर कल होगी सुनवाई||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही कार पेड़ से टकरायी, पति की मौत, पत्नी और पोते की हालत नाजुक||लातेहार: सिरफिरे युवक ने दो महिलाओं समेत पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला, गिरफ्तार||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक
Tuesday, April 23, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

73 साल के फूलचंद प्रधानमंत्री से मिलने की चाह में साइकिल से निकल पड़े दिल्ली

बीरेंद्र प्रसाद/लातेहार

लातेहार : दिल में किसी से मिलने की ख़्वाहिश हो और मिलने की जिद हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। इसी चाहत को पूरा करने के लिए जमशेदपुर के फूलचंद लकड़ा प्रधानमंत्री मोदी से मिलने की चाह दिल में लिए साइकिल से दिल्ली के लिए निकले।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

73 साल के फूलचंद लकड़ा के दिलो-दिमाग में प्रधानमंत्री मोदी इस कदर बस गए हैं कि वे सारी परेशानी उठा कर साइकिल पर बैठकर उनसे मिलने दिल्ली के लिए निकल पड़े। उम्र के इस पड़ाव में भी उनके चेहरे पर झुर्रियां नहीं आती हैं। वह इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है कि इस सफर में उसे काफी यातनाएं झेलनी पड़ सकती हैं। इसके बावजूद उनके हौसले बुलंद हैं। उन्हें बस मोदी से मिलने का जुनून सवार है।

19 फरवरी की रात फूलचंद लकड़ा लातेहार पहुंचे। जहां वीरेंद्र प्रसाद, रविंद्र प्रजापति, पप्पू दुबे, विवेक गुप्ता, दीपक दास, बजरंगी प्रसाद आदि ने लकड़ा का स्वागत किया। यहां फूलचंद लकड़ा ने श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में विश्राम किया। फूलचंद लकड़ा 21 फरवरी को मेदिनीनगर के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश को नई ऊंचाई दी है। आज पूरी दुनिया भारत और नरेंद्र मोदी का लोहा मान रही है। मोदी ने देश की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लायी है और वह इससे बहुत प्रभावित हैं। इसी चाहत में वह नरेंद्र मोदी से मिलने साइकिल से दिल्ली जा रहे हैं।

फूलचंद लकड़ा ने बताया कि वह मूलत: लोहरदगा जिले का रहने वाला है. लेकिन पिछले 15-20 साल से वह जमशेदपुर में रह रहे हैं। उन्होंने इस यात्रा की शुरुआत 16 फरवरी को जमशेदपुर से की थी। 16 फरवरी को उन्होंने रांची में ही रात्रि विश्राम किया था। इसके बाद 17 फरवरी को वे मांडर, बीजूपाड़ा होते हुए खेलारी गये और वहीं रात्रि विश्राम किया। इसके बाद 19 फरवरी को लातेहार पहुंचे। वहीं 21 फरवरी को आगे की यात्रा के लिए रवाना होंगे।