पलामू: ACB ने किया राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
अरुनीष सिंह/पलामू
पलामू : एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी कन्हैया राम पलामू के चैनपुर अंचल में तैनात है। एसीबी की टीम ने कन्हैया राम को 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिऱफ्तार किया है।
पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
बताया जाता है कि राजस्व कर्मचारी कन्हैया राम जमीन के मामले में एक व्यक्ति से 12 हजार घूस की मांग की थी। जबकि वादी घूस देने को तैयार नहीं था। जिसके बाद वादी के द्वारा इसकी शिकायत पलामू एसीबी से की गई। शिकायत के बाद राजस्व कर्मचारी 10 हजार रुपये घूस ले रहा था, इसी दौरान एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।