लातेहार: बालूमाथ के कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी के नामांकन प्रक्रिया में भाग लेने का निर्णय लिया
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार: विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के सभी पंचायत क्षेत्रों में अलग-अलग बैठक की। बैठक में बड़ी संख्या में प्रखंड क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिसमें एनडीए गठबंधन एवं भाजपा द्वारा लातेहार विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश राम को प्रत्याशी बनाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गयी तथा उनके नामांकन प्रक्रिया में भारी संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया।
बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रत्याशी को तन मन धन से समर्थन देने तथा भारी मतों से विजय बनाने की भी बात कही।
बैठक बालूमाथ प्रखंड के बालूमाथ, चेताग, झाबर, बालू, रजवार, मसियातु, धाधु, मारंगलोइयां, बसिया, मुरपा, भगिया, शेरेगड़ा, गणेशपुर आदि पंचायत क्षेत्रों में आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य रूप से पंचायत अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष, पंचायत प्रभारी, बूथ प्रभारी के साथ-साथ भाजपा के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ताओं ने मुख्य रूप से भाग लिया।
Balumath Latehar Latest News