Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
पलामू प्रमंडललातेहार

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिव्यांगों के बीच बांटे कृत्रिम उपकरण

लातेहार : भाजपा जिला कार्यालय मे आज सेवा पखवाड़ा के तहत तीसरे दिन सोमवार को भाजपाइयों ने दर्जनों दिव्यांगजनों के बीच कृत्रिम यंत्र का वितरण किया।

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण सिंह ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा सेवा पखवाड़ा मना रहा है। जो 17 सितंबर से प्रारंभ होकर दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने बताया की सेवा पखवाड़ा के पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन कर 19 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। दूसरे दिन सदर प्रखंड के नावागढ़ में स्वास्थ्य शिविर आयोजित की गई। जहा लगभग 400 लोगों का इलाज किया गया।

वहीं आज तीसरे दिन दिव्यांगो के बीच कृत्रिम यंत्र का वितरण किया गया। जिन्हे कृत्रिम यंत्र प्रदान किया गया। उनमें बसंत नायक, जयप्रकाश उरांव, भूखल बैगा, रमेश यादव, पिंटुनायक, रमेश सिंह समेत दर्जन भर लोगों का नाम शामिल है। जिन्हे कृत्रिम यंत्र प्रदान किया गया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर जिला महामंत्री पंकज सिंह, सांसद प्रतिनिधि विनीत मधुकर, जिला मंत्री ध्रुव पांडेय, सेवा पखवाड़ा प्रभारी बंशी यादव, प्रदेश नेत्री कल्याणी पांडेय, दिशा की सदस्या रानी कुमारी, सांसद प्रतिनिधि नगर मंडल विवेक चंद्रवंशी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शीला देवी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, अवधेश यादव, पप्पू नायक, संदीप उरांव समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे।