Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Friday, March 29, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार में BJP की जन आक्रोश रैली में पार्टी नेताओं ने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा

लातेहार : भाजपा प्रदेश कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को लातेहार में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इस जन आक्रोश रैली में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू व लोहरदगा सांसद सुर्दशन भगत शामिल हुए। आक्रोशित रैली बाजारटांड़ से निकलकर मुख्य मार्ग से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां यह जनसभा में तब्दील हो गयी।

हेमंत सरकार में अपराधी व उग्रवादी बेलगाम : आदित्य प्रसाद साहू

मौके पर राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि हेमंत सरकार आने के बाद अपराधी और उग्रवादी बेलगाम हो गये हैं। प्रदेश में क्राइम रेट बढ़ा है। प्रदेश में जिला प्रशासन की मिलीभगत से खुलेआम कोयला चोरी हो रही है। सार्वजनिक संपत्ति को लूटा जा रहा है। पिछड़ा वर्ग के लोगों को नगर निकाय चुनाव से वंचित कर दिया गया है। युवाओं को नहीं मिल रहा बेरोजगारी भत्ता किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई। सरकार खजाना लूटने में लगी है, बिना पैसे के क्षेत्र में कोई काम नहीं हो रहा है। हेमंत सोरेन अली बाबा चालीस चोर हैं। उन्होंने आगे कहा कि लातेहार की दोनों विधानसभा सीटों पर बीजेपी जीतेगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल रहा है। भाजपा ही सबका विकास कर सकती है।

झारखंड में भय, भूख और भ्रष्टाचार की सरकार : सुर्दशन भगत

वहीं लोहरदगा सांसद सुर्दशन भगत ने कहा कि झारखंड में भय, भूख और भ्रष्टाचार की सरकार है। राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार ने अधिकारियों को लूटपाट करने की खुली छूट दे रखी है। सरकार युवाओं को रोजगार देने के बजाय रोजगार छीनने का काम कर रही है। महिलाओं के साथ रेप की घटनाएं बढ़ी हैं। जल, जंगल और जमीन बचाओ का नारा देने वाली झामुमो, कांग्रेस और राजद की सरकारें लूटपाट में लगी हैं।

प्रदेश में भ्रष्टाचार, हत्या और महिलाओं का शोषण चरम : नीलम देवी

राज्य महिला मोर्चा की मंत्री नीलम देवी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार, हत्या और महिलाओं का शोषण चरम पर है। हेमंत सरकार के संरक्षण में हत्यारे, बलात्कारी सहित अन्य अपराधी खुली हवा में घूम रहे हैं।

राज्य में हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, घूसखोरी, नौकरशाही चरम पर : हरिकृष्ण सिंह

जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, घूसखोरी, नौकरशाही चरम पर है। इसके बावजूद सरकार कान में तेल डालकर सो रही है। उन्होंने कहा कि प्रखंड व अंचल कार्यालयों में बिचौलियों का बोलबाला है।

झारखंड की दुर्दशा के लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार : प्रकाश राम

लातेहार के पूर्व विधायक प्रकाश राम ने कहा कि झारखंड की दुर्दशा के लिए हेमंत सरकार जिम्मेदार है।

युवाओं और किसानों को धोखा दे रही हेमंत सरकार : चेतलाल रामदास

भाजपा युवा नेता चेतलाल रामदास ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन युवाओं और किसानों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं। भ्रष्टाचार चरम पर है। इसे रोकना जरूरी है।

हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी

इस दौरान मौजूद लोगों ने हेमंत सोरेन ही हाय, हेमंत सोरेन गद्दी छोड़ो, मुख्यमंत्री इस्तीफा दो, हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ सहित कई नारे लगाए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पंकज सिंह ने किया।

जन आक्रोश रैली में ये भी थे शामिल

जन आक्रोश रैली में जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, राजधानी प्रसाद यादव, बंशी यादव, लाल अमित नाथ शाहदेव, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, सुशील अग्रवाल, राजीव रंजन पांडेय, पिंटू रजक, महताब आलम, छोटू राजा, ध्रुव पांडेय, रानी देवी, सरोज देवी, अश्वनी सिंह, रघुपाल सिंह, राकेश दुबे, महेश सिंह, अवधेश सिंह चेरो, संतोष यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें