Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Thursday, April 25, 2024
पलामूपलामू प्रमंडल

पलामू: आपसी विवाद के बाद दंपति ने लगायी फां*सी, पत्नी की मौत, पति गंभीर

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में आपसी कहासुनी के बाद दंपति ने फांसी लगा ली। घटना में पत्नी की मौत हो गयी, जबकि पति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जोड़े की पहचान मंटू चौधरी और सोनी देवी के रूप में हुई है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बताया जाता है कि सोमवार देर शाम पारिवारिक कलह के बाद मंगलवार तड़के दोनों ने फांसी लगा ली, जिसमें सोनी देवी (28) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि पति मंटू चौधरी को परिजनों ने समय रहते फांसी पर लटका देखा और उसे तुरंत उतार दिया गया और हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख चिकित्सक ने मेदिनीनगर स्थित एमआरएमसीएच रेफर कर दिया है। डॉक्टर के मुताबिक मंटू चौधरी की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।

थाना प्रभारी जगरनाथ धान ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और इसकी जांच कर रही है।