Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडलबरियातू न्यूज़लातेहार

लातेहार: बरियातू में बहन के घर गये भाई का शव जंगल से बरामद

लातेहार : बरियातू थाना क्षेत्र के शिबला पंचायत के चैनपुरवा जंगल से रविवार को एक युवक का शव बरामद किया गया। शव की पहचान लल्लू भुइयां (37 वर्ष) के रूप में हुई है। वह बरियातू थाना क्षेत्र के गोड़यारी गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मुकेश चौधरी, एसआई दीपक नारायण सिंह व बिंदेश्वरी महतो सदलबल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया।

मृतक की पत्नी रीतवा देवी ने बताया कि उसका पति शनिवार को अपने बहनोई कार्तिक भुइयां के घर शिबला गांव जाने की बात कह कर निकला था। बताया कि भगिनी की शादी की तारीख तय होनी थी। शनिवार देर रात तक जब वह नहीं लौटा तो उसने कार्तिक को फोन किया। कार्तिक ने बताया कि लल्लू चार बजे घर के लिए निकला है। इसी बीच रविवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें फोन पर सूचना मिली कि लल्लू का शव चैनपुरवा जंगल से बरामद किया गया है।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

मृतक की बहन ललिता देवी ने बताया कि उसका भाई बाइक पर दो लोगों के साथ उसके घर आया था। वह उन लोगों को नहीं पहचानती। मृतक मजदूरी का कार्य करता था और अपने पीछे पत्नी के अलावा एक पुत्री व दो पुत्र छोड़ गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।