लातेहार: तीन दिन से लापता युवक का शव कुएं से बरामद, पुलिस कर रही जांच
लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के उपर लोटो गांव से गत मंगलवार से लापता युवक सत्येंद्र सिंह पिता कईल सिंह का शव आज उसके ही घर के कुएं से बरामद किया गया है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
परिजनों ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे सत्येंद्र सिंह दोस्तों के साथ घर से निकला था। तभी से वह लापता था। लेकिन आज दोपहर जब उसके परिजन कुएं से पानी भरने गए तो कुएं में उसकी लाश पड़ी दिखायी दी। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। मृतक सत्येंद्र अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्री छोड़ गया है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
इस संबंध में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी ने बताया कि मृतक के भाई द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मौके पर जिला परिषद् अध्यक्ष पूनम देवी, भाजपा नेता रामदेव सिंह, विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, मुखिया अनिल उरांव, अनुज तिवारी, सुरेंद्र प्रजापति, पप्पू प्रजापति ने सत्येंद्र सिंह के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।