Sunday, April 20, 2025
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बाइक दुर्घटना में घायल युवक को पूर्व विधायक ने पहुंचाया अस्पताल

लातेहार : शुक्रवार की शाम बालूमाथ-पांकी पथ पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के झाबर पंचायत अंतर्गत भगत मोड़ के पास हुई बाइक दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान हेरहंज थाना क्षेत्र के ब्रह्मोरिया गांव निवासी सीताराम लोहरा के पुत्र उदय कुमार लोहरा के रूप में की गयी।

उसी रास्ते से गुजर रहे पूर्व विधायक सह भाजपा नेता प्रकाश राम ने उसे अपनी गाड़ी से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ संजय सिद्धार्थ ने घायल उदय कुमार लोहरा की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक प्रकाश राम लोकसभा चुनाव को लेकर जनसंपर्क अभियान के लिए हेरहंज प्रखंड क्षेत्र जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर अचानक बाइक दुर्घटना में घायल एक युवक पर पड़ी। उन्होंने मानवता दिखाते हुए तुरंत जनसंपर्क अभियान छोड़ घायल युवक को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान उनके साथ हेरहंज प्रखंड के उपप्रमुख सह भाजपा नेता विजय उरांव, बालूमाथ के भाजपा नेता कृष्णा यादव, रवि कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

इस हादसे में घायल युवक के सिर, चेहरे, हाथ-पैर के साथ ही कई अन्य जगहों पर चोटें आईं हैं। इस बीच बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।

Balumath Latehar Latest News