गढ़वा: प्रेमी के शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने की आत्महत्या
गढ़वा : चिनिया थाना क्षेत्र के रानीचेरी गांव में एक युवती ने छतैलिया गांव के पास स्थित महुआ के पेड़ में दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली।
इस बात की जानकारी ग्रामीणों से मिलने के बाद चिनिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने लड़की के घर से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इस सुसाइड नोट में प्रेमी द्वारा शादी से इंकार करने का जिक्र किया गया है।
इस संबंध में लड़की के पिता ने कहा कि रानीचेरी गांव निवासी मनोज कोरवा से लड़की के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिलने पर वह लड़के के घरवालों से मिला, लेकिन प्रेमी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इस बात को लेकर युवती काफी परेशान थी। इधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।