Breaking :
||पलामू : सतबरवा SBI शाखा में पैसे जमा कराने आयी महिला से अपराधियों ने उड़ाए 84 हजार रुपये, घटना सीसीटीवी में कैद||लातेहार: ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में चार घायल, तीन रिम्स रेफर, हालत नाजुक||झारखंड: कैबिनेट की बैठक में 39 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, जिला परिषद और ग्राम पंचायत सदस्यों के मानदेय में वृद्धि||चतरा: रेल निर्माण कार्य में लगे पोकलेन मशीन को उग्रवादियों ने फूंका, पर्चा छोड़ कर दी चेतावनी||PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की निशानदेही पर लातेहार से खरीदा जिप्सी जमीन के अंदर से बरामद||पलामू: सतबरवा में सौ रुपए के लिए पति-पत्नी आपस में भिड़े, फायरिंग में भतीजी की गयी जान||धनबाद रेल मंडल में बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आने से छह लोग ज़िंदा जले, दो लातेहार व दो सतबरवा के सगे भाई शामिल||लातेहार: मनिका इलाके से TSPC के छह उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार||यात्रीगण कृपया ध्यान दें! बीडीएम सवारी गाड़ी के परिचालन पर फिर लगी रोक, 29 मई से शुरू होना था परिचालन, अब इस..||चतरा: TSPC के एरिया कमांडर समेत तीन उग्रवादी गिरफ्तार, विदेशी हथियार बरामद

लातेहार में आयोजित सत्याग्रह आंदोलन में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने कहा- केंद्र सरकार और भाजपा कर रही लोकतंत्र की हत्या

लातेहार : राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किये जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा जय भारत सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी के तहत बुधवार को लातेहार थाना चौक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, राज्यसभा सांसद धीरज साहू, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्णिमा पांडेय, विजय चौबे, मदन शर्मा, आलोक साहू मुख्य रूप से शामिल हुए।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान कि केंद्र सरकार विपक्ष को सवाल उठाने पर भी प्रतिबंध लगा रही है। सरकार अपने मित्रों के खिलाफ एक भी शब्द सुनने को तैयार नहीं है। राहुल गांधी ने अडानी के खिलाफ बोला तो उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया यह जनता देख रही है। आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि प्रावधान है कि यदि किसी सांसद को सजा होती है तो उसकी सदस्यता कम से कम 16 दिनों के बाद समाप्त होनी चाहिए लेकिन यहां 24 घंटे के अंदर राहुल गांधी की सदस्यता छीन ली गयी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चारों और नफरत का माहौल फैला हुआ है। केंद्र सरकार की विभाजन कारी नीतियों के कारण लोग एक दूसरे को शक की दृष्टि से देख रहे हैं। इसी का फायदा उठाकर भाजपा राज कर रही है।

राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को सच्चाई से रूबरू का कराने का काम किया तो भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार ने उन्हें संसद से बाहर कर दिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, विधायक रामचंद्र सिंह आदि लोगों ने भी जनसभा को संबोधित किया और केंद्र सरकार पर कड़ा प्रहार किया। वक्ताओं ने आम जनता से अपील किया कि केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक हो और उसकी खिलाफत करें।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष मुनेश्वर उरांव, रमेश कुमार चिन्नी, आफताब आलम, विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, कांग्रेस युवा अध्यक्ष अमित कुमार यादव, पंकज तिवारी, साजन कुमार, सुरेंद्र उरांव, महेंद्र प्रसाद, उपेंद्र पासवान समेत सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।