Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार: नौ सूत्री मांगों के समर्थन में झारखंड राज्य दफादार चौकीदार शाखा का एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा लातेहार ने शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता जिला सचिव उदित पासवान ने की।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इस अवसर पर धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने कहा कि यह धरना नौ सूत्री मांगों को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त लातेहार को नौ सूत्री मांग पत्र सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की गयी है। उपायुक्त से मांग पत्र की एक प्रति मुख्यमंत्री झारखंड सरकार एवं प्रमुख सचिव गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग को भिजवाने की अपील की गयी है।

वहीं नौ सूत्री मांगों में चौकीदार के रिक्त पद पर विज्ञापन वापस लेने के सरकार के आदेश पर तत्काल रोक लगाने सहित अन्य मांगें शामिल हैं। इस मौके पर अन्य लोगों ने भी धरने को संबोधित किया।

झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

मौके पर उदित पासवान, यमुना पासवान, पृथ्वी राम, विजय कुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी उपस्थित थे।

लातेहार जिला कमिटी का गठन

झारखंड राज्य दफादार चौकीदार पंचायत शाखा लातेहार जिला कमिटी का गठन किया गया। इस दौरान मनिका अंचल के चौकीदार अनिल पासवान को लातेहार जिलाध्यक्ष चुना गया। जबकि उपाध्यक्ष लातेहार अंचल के राजेश्वर राम, जिला सचिव उदित पासवान जबकि बालूमाथ अंचल के नसीमुद्दीन अंसारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

इधर प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने नवगठित कमिटी को चौकीदार दफादार के हित मे कार्य करने का निर्देश दिया है। मौके पर कई लोग मौजूद थे।