बालूमाथ: जिप सदस्य व बीडीओ ने किया धान क्रय केंद्र का उदघाटन
शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ
लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के भगेया पंचायत के केरी गांव में झारखंड सरकार के धान अधिप्राप्ति केंद्र सह धान क्रय केंद्र का उद्घाटन बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी व बीडीओ राजश्री ललिता बाखला ने नारियल तोड़कर व फीता काट कर किया। मौके पर बालूमाथ मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा भी मौजूद रहे।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
जिप सदस्य प्रियंका कुमारी ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह का धान क्रय केंद्र खुलने से क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और किसान अपना धान उचित सरकारी दर पर क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे।
इस अवसर पर परिसर अध्यक्ष विजय भगत, सचिव गीता देवी, बासुदेव साव, प्रधान विजय यादव, रामप्रकाश मिश्रा, हरिनारायण मिश्र, वार्ड सदस्य रुदन देवी, मोनिका देवी, रमेश गंजू, संजय राम, रंजीत मिश्रा, गणेश, पिंटू कुमार, प्रेम शाह, रीना देवी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।