Breaking :
||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन||नाबालिग लड़की को घर से अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार||सनकी प्रेमी ने लड़की के छोटे भाई की कर दी हत्या, गिरफ्तार||पलामू: होली मिलन समारोह में चाकूबाजी, दो सगे भाई घायल, बाप-बेटे समेत तीन गिरफ्तार||पलामू में अपराधी बेलगाम, दिनदहाड़े दो की गोली मारकर हत्या, पिछले 48 घंटे में 5 हत्यायें||पलामू: आपसी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार||हत्या की योजना बनाते रिम्स से फरार कैदी राजा सिंह समेत दो अपराधी गिरफ्तार||पलामू: नशीली टेबलेट, सिरप और गांजा के साथ दंपत्ति गिरफ्तार||पलामू: दो तेज रफ्तार बाइक की टक्कर में दो भाइयों की दर्दनाक मौत||पलामू में 50 किलो गांजा के साथ चार तस्कर गिरफ्तार
Thursday, March 28, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

ठेले पर शव ले जाने का मामला: मृतक के परिजनों से जिप सदस्य प्रियंका कुमारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष ने की मुलाक़ात, हर संभव मदद का आश्वासन

शशि भूषण गुप्ता/बालूमाथ

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के बसिया गांव अंतर्गत बालूमाथ पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा टेमराबार गांव के गरीब परिवार के मृत चंदू लोहारा की पत्नी रमानी देवी, पुत्र टुल्लू लोहरा के घर गये और संवेदना प्रकट कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की कामना की। मौके पर पीड़ित परिवार को 50 किलो चावल व सहयोग राशि देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन देने की बात कही।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

आपको बता दें कि बीते 30 नवंबर दिन बुधवार को इलाज के अभाव में बालूमाथ अस्पताल में मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन द्वारा ने शव को घर ले जाने के लिए एम्बुलेंस देने से मना कर दिया था। जिसके बाद परिजन शव को ठेले पर लादकर घर ले गये थे।

पीड़ित परिवार से मिल कर सांत्वना देने वालो में पूर्वी जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा, लातेहार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार, आनंद सिंह, पूर्व लातेहार नगर मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, मंडल मंत्री अखिलेश भोक्ता, भाजयुमो जिला महामंत्री सूरज शाह, ओबीसी जिला उपाध्यक्ष दसरथ ठाकुर, ओबीसी पूर्व जिला महामंत्री देवनंदन प्रसाद, मंहिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंजू देवी, गुलाबी देवी, रामधारी गंझु, बसंत कुशवाहा, रीना देवी, योगेंद्र कुमार, भीम कुमार, मंगरू लोहरा, मुनिया देवी, चिंता देवी, मुकेश लोहरा समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।