Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Friday, April 26, 2024
पलामू प्रमंडललातेहार

लातेहार विधायक ने प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री के जोहार यात्रा की दी जानकारी

रुपेश कुमार अग्रवाल/लातेहार

लातेहार : मुख्यमंत्री के खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बुधवार को परिसदन भवन में महागठबंधन के सभी जिला अध्यक्षों ने प्रेस वार्ता किया। प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रूप में जेएमएम विधायक बैद्यनाथ राम शामिल हुए।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

उन्होंने कहा कि लातेहार में खतियानी जोहार यात्रा ऐतिहासिक होगी। झारखंड की पहचान 1932 की खतियान है। उसे वादा को गठबंधन की सरकार पूरा कर रही है। जिससे विपक्षी घबराई हुई हैं। इसलिए ईडी, सीबीआई का डर दिखाकर सरकार को गिराने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष मुनेश्वर उरांव ने कहा कि गठबंधन की सरकार पूरी ताकत के साथ राज्य का विकास कर रही है। झारखंड की पहचान, मापदंड 1932 के खतियान है जिसे लागू किया जा रहा है। जिस पर विपक्ष घबराई हुई है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री का आगमन 13 फरवरी को लातेहार में है। मुख्यमंत्री 13 फरवरी को लातेहार में रात्रि विश्राम करेंगे और 14 फरवरी को सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में लातेहार व चतरा जिले के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे स्टेडियम में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जायेगा। जिसमें मुख्यमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

मौके पर राजद प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव, रंजीत यादव, महेंद्र प्रसाद, अंकित पांडेय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

मुख्यमंत्री जोहार यात्रा