लातेहार में धूमधाम से मनायी गयी भगवान परशुराम की जयंती
लातेहार : ब्राह्मण सभा ने शनिवार को शहर के अमवाटीकर मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर में भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनायी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पांडेय ने की।
सभा को संबंधित करते हुए प्रेमचंद पांडेय ने कहा कि परशुराम त्रेता युग (रामायण काल) के एक ब्राह्मण थे। वे भगवान विष्णु के छठे अवतार थे। भगवान परशुराम शस्त्र विद्या के श्रेष्ठ जानकार थे।
लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
मौके पर वक्ताओं ने भगवान परशुराम की जीवनी व उनसे जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। कार्यक्रम का संचालन अंकित पांडेय ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन आशीष पांडेय ने किया।
इस दौरान ब्राह्मण समाज के सच्चिदानंद पांडेय, नरेश पाठक, त्रिभुवन पाण्डेय, राजन तिवारी, ललित पांडेय, पंकज तिवारी, ध्रुव पांडेय, रवि प्रकाश दुबे, पंकज मिश्रा, विशाल भास्कर, जयकिशोर उपाध्याय, प्रकाश तिवारी, अरविंद दुबे, पारस तिवारी, रोहित तिवारी, अरविंद पाठक, सौरव पाठक, बिपुल पांडेय, पीपी पांडेय समेत कई लोग मौजूद थे।