Breaking :
||चतरा से कांग्रेस उम्मीदवार केएन त्रिपाठी 30 को करेंगे नामांकन||चतरा से भाजपा उम्मीदवार कालीचरण सिंह 26 को दाखिल करेंगे नामांकन||पलामू लोकसभा: अंतिम दिन तीन उम्मीदवारों ने किया नामांकन, कुल 11 ने भरा पर्चा||पलामू में 490 ग्राम अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, कैश समेत अन्य सामान बरामद||झारखंड में दो IPS अधिकारियों का तबादला, अधिसूचना जारी||पलामू में देशी पिस्तौल के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, जेल||पलामू: हाथों की मेहंदी का रंग उतरने से पहले ही उजड़ गया मांग का सिन्दूर, शादी के छह दिन बाद ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत||पलामू: महुआ चुनने गयी दो सगी बहनों की नदी में डूबने से मौत, आक्रोश||पलामू: दो ऑटो की टक्कर में एक महिला की मौत, शादी समारोह से लौट रहे एक ही परिवार के नौ घायल||पलामू: दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पंद्रह घायल
Thursday, April 25, 2024
पलामू प्रमंडल

गढ़वा: प्रेम प्रसंग में नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या, जंगल में मिली लाश

गढ़वा : जिले के बरडीहा थाना इलाके में शनिवार की देर रात प्रेम प्रसंग में एक नाबालिग युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बरडीहा थाना के जत्रो बंजारी गांव की है।

नाबालिग की पहचान जत्रो बंजारी गांव निवासी रामा रजवार के 17 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलने के बाद बरडीहा थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस को जानकारी मिली है कि मृतक विकास कुमार और उसी गांव की एक लड़की शुक्रवार से लापता थे। जिस वजह से लड़की के घरवाले काफी परेशान थे और उनकी तलाश कर रहे थे। इसी दौरान शनिवार की सुबह लड़की जंगल में छुपी हुई मिली। इसके बाद शनिवार की शाम उसी जंगल में एक शव देखा गया। जिसकी पहचान विकास कुमार के रूप में हुई।

बताया जाता है कि प्रेम-प्रसंग से लड़की के परिजन काफी परेशान थे। इधर परिवार वालों के काफी समझाने के बावजूद युवक नहीं मान रहा था। जिसके बाद युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Garhwa News