Sunday, March 16, 2025
पलामू प्रमंडलमनिकालातेहार

लातेहार: विधायक अंबा प्रसाद व पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू 26 फरवरी को आयेंगे मनिका, होली मिलन समारोह में होंगे शामिल

कौशल किशोर पांडेय/मनिका

लातेहार : बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और पूर्व मंत्री योगेंद्र प्रसाद साहू 26 फरवरी को मनिका प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन के तत्वाधान में आयोजित होली मिलन समारोह में शिरकत करेंगे। इस आशय की जानकारी प्रखंड अध्यक्ष पुरषोत्तम प्रसाद ने दी।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

कार्यक्रम को लेकर अमित मेडिकल स्टोर में राष्ट्रीय तेली साहू महा संगठन मनिका इकाई की बैठक पुरुषोत्तम प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मौके पर उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, समाज सेवी रामदास साहू समेत विभिन्न जिलों के जिलाध्यक्ष शामिल होंगे।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। प्रसिद्ध गायक राजमुनी ब्यास अपने मंडली के साथ होली गीत प्रस्तुत करेंगे। मौके पर सर्वसम्मति से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर अशोक प्रसाद, नेपाली प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद, राजू प्रसाद, चंदन कुमार गुप्ता, अजीत प्रसाद, श्याम प्रकाश, अशोक प्रसाद, पंकज गुप्ता, अमित गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित थे।

Latehar Manika News Today