बरवाडीह: जनता दरबार में दो दर्जन से अधिक मामलों का निपटारा
शशि शेखर/बरवाडीह
लातेहार : शुक्रवार को बरवाडीह प्रखंड कार्यालय में बीडीओ राकेश सहाय के द्वारा जिला उपायुक्त भोर सिंह यादव के निर्देश पर साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बीडीओ के साथ जिला परिषद सदस्य सन्तोषी शेखर, कन्हाई सिंह प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह और सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद मौजूद रहे।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
जनता दरबार के दौरानबीडीओ ने प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 2 दर्जन से अधिक ग्रामीणों की समस्याओं को सूना। जहां मुख्य रूप से विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन और राशन कार्ड से जुड़े सबसे अधिक मामले आए। जिनका तत्काल मौके पर ही निपटारा किया गया।
इस दौरान भूमि विवाद और प्रधानमंत्री आवास की मांग को लेकर आए आवेदनों को सत्यापन और जांच के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया। मौके पर सुषमा कुमारी, अरुण कुमार, विजय कुमार पप्पू, राजू कुमार समेत अन्य प्रखंड कर्मी मौजूद थे।