Breaking :
||पलामू: प्यार में पड़कर युवक ने दे दी जान, तीन पन्ने के सुसाइड नोट में लिखी दास्तान…आप भी पढ़िये||झारखंड के अति नक्सल प्रभावित छह जिलों को विशेष केंद्रीय सहायता||लातेहार: मनिका में युवक की बेरहमी से हत्या, हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम||लातेहार: जिले के 30 पारा शिक्षकों को बर्खास्त करने का आदेश जारी, सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा ने किया विरोध||लातेहार: हेरहंज में सड़क हादसे में व्यवसायी की मौत, आहत दुकानदारों ने बंद रखीं दुकानें||झारखंड: अप्रैल महीने में 11 दिन बैंक रहेंगे बंद||गढ़वा: दामाद के प्यार में पागल सास ने कर दी पति की हत्या||अब देवघर में होगा G-20 शिखर सम्मेलन, 15 देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा||प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलने के मामले में विधायक इरफान अंसारी साक्ष्य के अभाव में बरी||पढ़ाई में अब गरीबी नहीं बनेगी बाधा, होनहार छात्र अंकित को हर संभव सरकारी मदद देने का मुख्यमंत्री ने दिया आदेश

संविधान दिवस पर उपायुक्त ने पदाधिकारियों व कर्मियों को दिलायी संविधान की शपथ

लातेहार : संविधान दिवस के अवसर पर आज समाहरणालय सभागार में संविधान दिवस की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान उपायुक्त भोर सिंह यादव की उपस्थिति में संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ ली गयी।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान के प्रारूप को संविधान सभा ने अंगीकार किया था। आज का दिन अपार हर्ष और उल्लास का दिन है। हर साल 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें

उन्होंने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाती है। प्रस्तावना संविधान की आत्मा है, यह देश और देशवासियों के शासन के लिए एक मार्गदर्शक है। प्रस्तावना संविधान के मूल ढांचे का हिस्सा है। आइए, हम सब मिलकर संविधान दिवस के अवसर पर समाज में संविधान के महत्व को फैलाने की शपथ लें और डॉ. भीमराव अंबेडकर के अमूल्य योगदान और उनके विचारों और आदर्शों को याद करें।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री प्रिंस तिवारी ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में राष्ट्र की प्रकृति और उसकी शासन प्रणाली और उसके उद्देश्यों का सार समाहित है।

जिला कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुरजा कुजूर ने कहा कि संविधान ने हम सभी देशवासियों को विभिन्न अधिकार दिए हैं। हम सभी को अपने संविधान के बारे में पता होना चाहिए।

इस दौरान परियोजना निदेशक आईटीडीए विंदेश्वरी तत्मा, उप समाहर्ता आलोक शिकारी, कच्छप अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार शेखर कुमार सहित जिले के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।