Sunday, March 16, 2025
पलामू प्रमंडल

दिल्ली के लड़के से आठवीं की छात्रा को हुआ प्यार, प्रेमी से मिलने दिल्ली हुई रवाना, बरवाडीह रेलवे क्वाटर से बरामद

Palamu love story mystery

पलामू : बरवाडीह रेलवे क्वार्टर से एक नाबालिग लड़की बरामद हुई है। मामला डाल्टनगंज सदर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोको पायलटों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है कि आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की को दिल्ली में रहने वाले एक लड़के से प्यार हो गया।

छात्रा स्कूल ड्रेस में स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद डाल्टनगंज स्टेशन से ट्रेन पकड़ी और अपने प्रेमी से मिलने दिल्ली के लिए निकली। अचानक वह बरवाडीह स्टेशन पर ट्रेन से नीचे उतर गई। इसके बाद एक लोको पायलट लड़की को अपने साथ अपने क्वार्टर में ले गया। देर रात तक जब बेटी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत की। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बच्ची को बरवाडीह से बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की घर से कुछ दूरी पर स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ती है। प्रेमी से शादी करने के लिए वह घर से अकेली निकली थी। पूछताछ में लड़की ने बताया कि 4 महीने पहले वह दिल्ली के एक लड़के के संपर्क में आई थी। फोन पर बात करते-करते उसे प्यार हो गया। लड़की ने लड़के से कहा कि वह उससे शादी करना चाहती है। इस वजह से वह अपने परिवार को छोड़ कर आ रही है।

पुलिस सूत्र दावा कर रहे हैं कि लड़के के मना करने पर लड़की बीच रास्ते में ट्रेन से उतर गई। बरवाडीह स्टेशन पर लड़की को अकेले बैठे देकर लोको पायलट उसे अपने साथ अपने घर ले गया। पुलिस ने लड़की के मोबाइल नंबर की जांच की। पता चला कि वह बरवाडीह में है। इसके बाद लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस की टीम भेजी गई।मंगलवार को पूरे मामले में पूछताछ के बाद लड़की और 3 लोको पायलट को छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में अपनी पड़ताल आगे भी जारी रखेगी। पुलिस अब तक सामने आई पूरी कहानी की दोबारा पड़ताल करना चाहती है।

पुलिस सूत्रों का दावा है कि लड़के के मना करने पर लड़की बीच में ही ट्रेन से नीचे उतर गई। बरवाडीह स्टेशन पर लोको पायलट बच्ची को अकेला बैठा छोड़कर उसे अपने साथ घर ले गया। पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की जांच की। पता चला है कि वह बरवाडीह में है। इसके बाद लड़की को बरामद करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई। पूरे मामले में मंगलवार को लड़की और 3 लोको पायलट को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि पुलिस इस पूरे मामले में अपनी जांच जारी रखेगी। पुलिस अब तक सामने आए पूरे मामले की दोबारा जांच करना चाहती है।

Palamu love story mystery