Breaking :
||जड़ से खत्म कर दिया जायेगा झारखंड से नक्सलवाद : राज्यपाल||लातेहार: स्कूलों में शिक्षकों की कमी के खिलाफ मनिका में छात्रों व अभिभावकों ने किया प्रदर्शन||झारखंड में 15 सीओ की ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिसूचना जारी||झारखंड प्रशासनिक सेवा के 12 प्रतीक्षारत अधिकारियों की पोस्टिंग||लातेहार: कस्तूरबा विद्यालय में शॉर्ट सर्किट से भगदड़ समेत बालूमाथ की पांच खबरें||लातेहार: छिपादोहर में JJMP का एरिया कमांडर हथियार के साथ गिरफ्तार||05 अक्टूबर को होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक||पलामू: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, दो की हालत गंभीर, डिजनीलैंड मेला देखकर एक ही बाइक से लौट रहे थे घर||पलामू: मनरेगा लोकपाल के औचक निरीक्षण में मिली कई अनियमिततायें, पंचायत दिवस पर बंद मिले सचिवालय||झारखंड: IED ब्लास्ट में कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुःख
Saturday, September 30, 2023
पलामू प्रमंडल

पलामू: अधेड़ के साथ तीन बच्चों की मां फरार, पुलिस से शिकायत करने पर आरोपी के बेटों ने पति को फांसी पर लटकाया

तीन बच्चों की मां फरार

पलामू : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के पाल्हे गांव से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार की सुबह दो लोगों ने एक व्यक्ति को फंदा लगाकर जान से मारने की कोशिश की। आरोप गांव के रहने वाले रवि पासवान और शशि पासवान के खिलाफ है। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़िता मुकेश ने पुलिस के सामने दिए अपने बयान में कहा है कि चंद्रदेव पासवान नाम का शख्स करीब एक हफ्ते पहले उसकी पत्नी को लेकर फरार हो गया। इसका विरोध करने पर चंद्रदेव पासवान के दो पुत्रों ने घर में घुसकर उसे फांसी पर लटका दिया।

अंतिम समय में पीड़िता की बेटी मौके पर पहुंच गयी। पिता को घर के अंदर फंदे से लटका देखा। इसके बाद शोर मचाया। बेटी की आवाज सुनकर जुटे लोगों ने मुकेश को फंदे से उतारा। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मुकेश की दस साल की बेटी निशा ने बताया कि दो लोग सुबह घर आए थे। इस दौरान वह अपने छोटे भाई को बाहर खेलते हुए देखने गई थी। जब वह कमरे में लौटी तो देखा कि उसके पिता लटके हुए हैं। इसके बाद शोर मचाना शुरू कर दिया।

मुकेश ने पुलिस को बताया है कि उसे रवि और शशि ने जान से मारने की नियत से फंदे से लटकाया था। इन दोनों युवकों के पिता चंद्रदेव पासवान लंबे समय से उसकी पत्नी के प्रेम में था। एक सप्ताह पूर्व चंद्रदेव उसकी पत्नी के साथ फरार हो गया। महिला अपने तीन छोटे बच्चों को छोड़कर अधेड़ के साथ चली गई।

तभी से दोनों परिवारों में विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले मुकेश कुमार महतो ने महिला के अपहरण के मामले में मेदिनीनगर के महिला थाने में मामला दर्ज कराया है।

इसी बीच रविवार सुबह आरोपी के दोनों बेटे घर पहुंचे। बातचीत के बाद मामला खत्म करने के लिए महिला के पति को ही जान से मारने की कोशिश की।

इधर घटना की सूचना पर पाटन थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों का आरोप है कि युवक को दिनदहाड़े फांसी पर लटकाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।

तीन बच्चों की मां फरार


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *