Breaking :
||अंकिता को जिंदा जलाने वाले दोषियों को आजीवन कारावास की सजा||लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड व बिहार की पुलिस नक्सलियों के खिलाफ चलायेगी संयुक्त ऑपरेशन||पलामू में दहेज हत्या के आरोपी पति को 10 साल सश्रम कारावास की सजा||झारखंड में भाजपा को झटका, पांच बार के सांसद रहे रामटहल चौधरी कांग्रेस में शामिल||पलामू में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई, छह लाख की अफीम, डोडा व पोस्ता के साथ एक गिरफ्तार||पलामू व गढ़वा का मोस्ट वांटेड छोटू रंगसांज हत्याकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार||लातेहार: ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को रौंदा, पुत्र की मौत, पिता समेत दो घायल||पलामू में तीन हत्या के मामले में महिला समेत चार गिरफ्तार||झारखंड में मौसम की आंख मिचौली जारी, 30 और 31 मार्च को बारिश और वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी||झारखंड: प्रोजेक्ट इम्पैक्ट की मूल्यांकन शीट भरने में लापरवाही बरतने वाले प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों पर होगी कार्रवाई, रुकेगा वेतन
Thursday, March 28, 2024
पलामू प्रमंडलबालूमाथलातेहार

लातेहार: बालूमाथ की ताजा व महत्वपूर्ण खबरें यहां देखें

खतियानी महाजुटान कार्यक्रम को लेकर जोगियाडीह मैदान में बैठक

लातेहार : झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के तत्वाधान में आगामी 24 मई दिन बुधवार को बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे जोगियाडीह ग्राम स्थित जतराताड़ मैदान में खटियानी महाजुटान कार्यक्रम को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में इस कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हर क्षेत्र के लोगों से संपर्क करना होगा। वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टाइगर जयराम महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास कुमार महतो मौजूद रहेंगे।

लातेहार, पलामू और गढ़वा की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

इसकी जानकारी देते हुए झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रदीप गंझू ने इस कार्यक्रम में लोगों से जनहित मामलों को लेकर हजारों की संख्या में भाग लेने की अपील की है।

बालूमाथ में बाइक चेकिंग अभियान, 26 लोगों का कटा चालान

लातेहार : सोमवार को बालूमाथ थाना क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटना को लेकर बालूमाथ थाना परिसर के सामने बाइक चेकिंग अभियान चलायी गयी। इस दौरान कई बाइक चालक बिना हेलमेट और कागजात के पाये गये। जिनके वाहनों को जप्त कर थाना परिसर में लगा दिया गया।

इस दौरान सभी बाइक चालकों से वाहन चलाते समय आवश्यक रूप से हेलमेट लगाने और गति सीमा के अंदर ही चलाने तथा सभी कागजात साथ लेकर चलने की अपील की गयी। तत्पश्चात 26 बाइक चालकों का ऑनलाइन चालान काटकर उन्हें चेतावनी देते हुए छोड़ दिया गया। इस चेकिंग अभियान में बालूमाथ थाना के पुलिस अवर निरीक्षक जेम्स कुजूर, एएसआई तारकेश्वर दास के साथ कई सशस्त्र बल शामिल थे।

भाजपा ओबीसी मोर्चा की हुई बैठक, जिला कार्यसमिति को लेकर की गयी चर्चा

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड के नगड़ा ग्राम में भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक लातेहार जिला अध्यक्ष त्रिवेणी साहू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी होने वाले जिला कार्यसमिति की बैठक को लेकर विचार विमर्श किया गया और विचार विमर्श के दौरान इस कार्यसमिति की बैठक में सभी की उपस्थिति हो उस पर चर्चा की गयी।

इस बैठक में संगठन की मजबूती और केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निर्णय लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री शिवनारायण साहू, जिला उपाध्यक्ष दशरथ ठाकुर, जिला मंत्री रवि कुमार मालाकार, सोशल मीडिया प्रभारी विजय प्रसाद समेत कई लोग मौजूद रहे।

हाथियों ने गणेशपुर, मुरपा और मरंगलोईया में मचाया उत्पात, घरों व फसलों को पहुंचाया नुकसान

लातेहार : एक बार फिर बालूमाथ थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों ने अपना आतंक मचाना प्रारंभ कर दिया है। जिसके तहत बीती रात बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर ग्राम अंतर्गत हुंदरटांड में जमकर उत्पात मचाया। जहां पर किसान गोपाल उरावं, विनय उरांव, विनोद उरांव के खेतों में लगी फसल को बर्बाद करने के बाद मरंगलोईया पंचायत के मुखिया पति दिलीप भगत के आम बागवानी में जमकर उत्पात मचाया। जहां पर काफी संख्या में लगायी गयी फलदार पौधों को रौंदकर बर्बाद कर दिया।

इसी क्रम में मुरपा पंचायत के बलबल ग्राम दो घरों को ध्वस्त कर और घर में रखे अनाज चट कर गये। हाथियों द्वारा उत्पाद बचाए जाने से इस क्षेत्र के किसानों को लाखों रुपए की आर्थिक नुकसान होना बताया जा रहा है। इस घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाह प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और दुख जताते हुए वन विभाग के अधिकारियों से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा की मांग की।

मौके पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार, किसान विनय उरावं, फागू उरांव, धर्मदेव उरावं, रमेश उरावं, प्रमोद कुमार साहू, आकाश उरावं, सुरेंद्र यादव, नंदकिशोर साव, मनदीप महतो, योगेंद्र महतो, मुकेश महतो समेत कई लोग मौजूद रहे।

चेताग ग्राम में पागल कुत्ते ने महिला को काटकर किया घायल, सीएचसी में हुआ इलाज

लातेहार : बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय से सटे चेताग ग्राम में इन दिनों एक पागल कुत्ते ने अपना आतंक मचा रखा है। जिसके तहत पागल कुत्ते ने चेताग ग्राम निवासी भूखल यादव की पत्नी हीरा देवी को हाथ और पैर में काट कर घायल कर दिया। जिसका उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने किया।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त पागल कुत्ते ने एक पखवारे में अब तक ग्राम क्षेत्र में आधा दर्जन से अधिक लोगों को काट कर घायल किया है। जिससे क्षेत्र में भय का माहौल देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार घायल महिला अपने घर से बाहर कुछ कार्य करने जा रही थी इसी दौरान पागल कुत्ते ने दौड़ाकर काट दिया।