लातेहार: उग्रवादी संगठन JJMP से ससुर की पिटाई कराने के आरोप में दामाद गिरफ्तार, जेल
लातेहार : सदर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP से अपने ससुर की पिटाई कराने के आरोप में मनिका थाना क्षेत्र के बंधुआ गांव से दामाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए सदर थाना के इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि विगत 11 सितंबर की रात सदर थाना क्षेत्र के भूसुर ग्राम निवासी विजेंद्र यादव पिता ईश्वर यादव के साथ JJMP उग्रवादियों के द्वारा जान मारने की नियत से मारपीट की गयी थी।
लातेहार की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें
इस मामले में विजेंद्र यादव के फर्दबयान पर 12 सितंबर को लातेहार थाने में कांड संख्या- 228/2022 धारा – 147/148/149/458/341/323/324/307/504/506 भादवि एवं 17 CLA एक्ट दर्ज किया गया था।
जांच के क्रम में पता चला कि विजेंद्र यादव (भूसुर, लातेहार) ने अपनी बड़ी पुत्री का विवाह रविंद्र यादव पिता ठाकुरदयाल यादव (बंधुआ, मनिका लातेहार) से किया था। लेकिन पति-पत्नी के आपसी समस्या के कारण विजेंद्र यादव की पुत्री ने न्यायालय में तलाक का मुकदमा दायर किया।
इस मामले में दोनों के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद न्यायालय ने रविंद्र यादव को अपनी तलाकशुदा पत्नी को भरण पोषण के लिए 2 लाख 50 हजार रुपये देने का आदेश दिया। लेकिन रविंद्र यादव भरण पोषण की राशि नहीं देना चाहता था। इसके बाद वह प्रतिबंदित उग्रवादी संगठन JJMP का सहयोग लिया।
JJMP उग्रवादियों ने पहले विजेंद्र यादव को मामला वापस लेने के लिए फोन पर धमकी दिया। लेकिन विजेंद्र यादव के नहीं मानने पर JJMP उग्रवादियों ने रविंद्र यादव के कहने पर विजेंद्र यादव के घर भूसुर जाकर जान मारने की नियत से उसके साथ मारपीट की।
झारखण्ड की ताज़ा ख़बरों के लिए यहाँ क्लिक करें
इस मामले में रविंद्र यादव (बंधुआ, मनिका, लातेहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस छापामारी में पुअनि शुभम कुमार थाना प्रभारी मनिका, पुअनि गौरव सिंह लातेहार थाना एवं सशत्र बल शामिल थे।