Breaking :
||झारखंड एकेडमिक काउंसिल कल जारी करेगा मैट्रिक और इंटर का रिजल्ट||लातेहार: चुनाव प्रशिक्षण में बिना सूचना के अनुपस्थित रहे SBI सहायक पर FIR दर्ज||ED ने जमीन घोटाला मामले में आरोपियों के पास से बरामद किये 1 करोड़ 25 लाख रुपये||झारखंड में हीट वेब को लेकर इन जिलों में येलो अलर्ट जारी, पारा 43 डिग्री के पार||सतबरवा सड़क हादसे में मारे गये दोनों युवकों की हुई पहचान, यात्री बस की चपेट में आने से हुई थी मौत||झारखंड: रामनवमी जुलूस रोके जाने से लोगों में आक्रोश, आगजनी, पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़, लाठीचार्ज||लातेहार में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत, महिला समेत चार घायल, दो की हालत नाजुक||बड़ी खबर: 25 लाख के इनामी समेत 29 नक्सली ढेर, तीन जवान घायल||पलामू: महुआ चुनकर घर जा रही नाबालिग से भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस||झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य नज़रुल इस्लाम ने मोदी को जमीन में 400 फीट नीचे गाड़ने की दी धमकी, भाजपा प्रवक्ता ने कहा- इंडी गठबंधन के नेता पीएम मोदी के खिलाफ बड़ी घटना की रच रहे साजिश
Saturday, April 20, 2024
गढ़वापलामू प्रमंडल

गढ़वा: चाची के प्यार में पागल युवक की परेशान पत्नी ने जहर खाकर दे दी जान, मायके वालों ने किया हंगामा

गढ़वा : जिले के रंका थाना क्षेत्र के सिजो गांव निवासी अजय कुमार यादव की 22 वर्षीय पत्नी सुषमा देवी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना बुधवार देर रात की है। ससुराल वालों का कहना है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि उसकी हत्या की गई है। सुषमा देवी सेवाडीह गांव की रहने वाली थीं। 3 साल पहले अजय कुमार यादव से शादी हुई थी। 2 बच्चों की मां थी। उनके 2 साल 6 महीने के बच्चे हैं।

परिजनों के अनुसार सुषमा देवी को शादी के बाद ससुराल में प्रताड़ित किया गया था। वजह है अजय कुमार यादव के अपनी विधवा चाची से अवैध संबंध। वह ज्यादातर समय उसके साथ ही रहता है। पता चलने पर परिजनों ने अजय को कई बार समझाया। मौसी से नाता तोड़ने की सलाह दी। लेकिन अजय नहीं मानता और उसे चाची के प्यारडूबा रहा। पत्नी सुषमा देवी उसकी इस हरकत से नाखुश रहने लगी, फोन कर परिजनों को जानकारी दी, परिजनों ने बीच-बचाव किया, समझाया लेकिन अजय चाची से रिश्ता तोड़ने को तैयार नहीं था।

सुषमा देवी के मामा शिव कुमार यादव ने बताया कि 20 दिन पहले उनके घर शादी समारोह में सुषमा देवी अजय कुमार यादव पहुंचे थे। तब उन्होंने अजय को समझाने का प्रयास किया। अजय कुमार यादव ने दो टूक में कहा उसका यह निजी मामला है। लोग हस्तक्षेप नहीं करें। मामा चुप हो गए।

मृतक की बहन किरण देवी के मुताबिक बुधवार रात नौ बजे वह सुषमा से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बीच अचानक उसने फोन काट दिया। तुम्हारी यादों ने ही मोबाइल पर घरवालों को बताया कि सुषमा की तबीयत खराब हो गई है। सदर को अस्पताल ले जाया जा रहा है। लेकिन जब वह अस्पताल पहुंची तो सुषमा का शव अस्पताल में पड़ा हुआ था।

पलामू की ताज़ा ख़बरों के लिए व्हाट्सप्प ग्रुप ज्वाइन करें

बेटी की मौत के बाद घरवालों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनकी बेटी के साथ ऐसा हादसा हो जाएगा। तब घरवालों ने मुंह खोला। अजय कुमार यादव की एक विधवा महिला से अनैतिक संबंध हैं और वह थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। अजय के रिश्ते में महिला चाची लगती है। अजय अक्सर उस महिला के साथ रहता है। यह देख सुषमा और झगड़ा करने लगी। इसके बावजूद उन्हें उम्मीद थी कि एक दिन सब ठीक हो जाएगा। सुषमा की बेहतरी के लिए वहां हर मांग पूरी करती थी।

सुषमा देवी के मायके वालों के आने के बाद बुधवार देर रात सदर अस्पताल में काफी हंगामा हुआ। सुषमा की मौत से सदमे में परिवार वालों ने अजय कुमार यादव की पिटाई कर दी। इस दौरान कई अन्य लोगों को भी पीटा गया। उनका उग्र रूप देखकर अजय कुमार यादव सदर अस्पताल से भाग गए। अजय के परिवार के अन्य सदस्य भी अस्पताल से भाग गए।

गुरुवार की सुबह गढ़वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुषमा देवी के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम तीन सदस्य मेडिकल बोर्ड ने किया। मेडिकल बोर्ड में डॉक्टर पीयूष सिंह, डॉ आरएस सिंह और डॉ नीरज कुमार शामिल थे।